भाजपा मण्डल वैढऩ के पूर्व महामंत्री रमेश कुशवाहा तथा पूर्व पार्षद व एमआईसी सदस्य विनीता कुशवाहा महामंत्री वैढऩ ने अपने समर्थकों के साथ आज बुधवार को भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। यहां बताते चलें कि विनीता कुशवाहा एवं उनके पति बसपा छोड़क भाजपा में शामिल हुए थे। टिकट न मिलने से वे नाराज होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया।
भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री रमेश कुमार कुशवाहा एवं उनकी पत्नी विनीता कुशवाहा पूर्व पार्षद, एमआईसी सदस्य एवं जिला कार्यसमिति सदस्य के साथ राकेश दुबे तथा संजय तिवारी ने आज बुधवार को कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा छोड़ अपने सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर कार्यालय बिलौंजी में वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों के बीच लिए। रमेश कुशवाहा एवं उनकी पत्नी विनीता कुशवाहा का कहना है कि भाजपा आज जनविरोधी पार्टी बन चुकी है। पंूजीपतियों की पार्टी है हम जैसे कार्यकर्ताओ की पूछ नहीं है। जनता एवं कार्यकर्ताओं का शोषण हो रहा है। इस कारण हम भाजपा छोड़ कांग्रेस परिवार जो हमारा प्रथम घर था बीच में भटक गए थे वापस अपने घर आ गए हैं। अब हम पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करेंगे।
०००००००००
भास्कर ने तीसरी बार बदला पार्टी,शिवसेना से बने मेयर प्रत्याशी
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा ने आज फिर कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर शिवसेना का दामन थाम लिया है। जहां उन्हें शिवसेना ने उन्हें सिंगरौली का मेयर प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है। इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान वे सपाक्स का भी दामन थामा था। कांग्रेस पार्टी को यह दूसरा झटका लगा है। इसके पहले कुंदन पाण्डेय ने कांग्रेस पार्टी से त्याग पत्र दे दिया था। भास्कर मिश्रा एवं कुंदन पाण्डेय कांग्रेस पार्टी से महापौर प्रत्याशी बनाये जाने के लिए दावेदारी किया था, किन्तु कांग्रेस पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने इन दोनों नेताओं पर भरोसा नहीं किया और मेयर का टिकट कांग्रेस पार्टी ने अरविन्द सिंह चंदेल को दे दिया।
नाइट पार्टी के लिए ट्राई करें यह आउटफिट आपके लिए रहेंगे परफेक्ट
आज हम आपके लिए बेहद खूबसूरत और लाजवाब डिजाइन की आउटफिट लेकर आए हैं जिन्हें अगर आप नाइट पार्टी में...