Alia Bhatt Twins – आलिया और रणवीर जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। इसी बीच एक और खबर सामने आई है कि आलिया जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं। जिससे खुशी दोगुनी हो गई है।
आलिया और रणबीर कपूर जल्द ही माता-पिता बनने जा रहे हैं। कुछ हफ्ते पहले दोनों ने आलिया की प्रेग्नेंसी की जानकारी सभी को दी थी। एक और खबर सामने आई है कि आलिया दो बच्चों को जन्म देंगी।
यानी आलिया और रणबीर कपूर के जुड़वां बच्चे होने वाले हैं। इस खबर ने उनकी खुशी को दोगुना कर दिया। सोशल मीडिया पर बधाई की झड़ी लग गई है। दोनों के फैंस बधाई दे रहे हैं.
Alia Bhatt Twins – फैंस सोशल मीडिया पर दे रहे बधाई
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘कितने लकी हैं ये दोनों। ढेर सारा प्यार, ढेर सारा प्यार।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वाह यह तो कमाल है।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘ये जवानी है दीवानी रिपीट हो रही है।’
एक लड़की ने कमेंट किया, ‘यह लड़की मेरे सपनों को बखूबी जी रही है।’ कई यूजर्स ने आलिया भट्ट को विश किया। वहीं कुछ यूजर्स ने इसके लिए आलिया भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया।
एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा- और किसका? एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘एक रणवीर सिंह का है क्या?’ हम आपको बता दें कि आलिया भट्ट और रणवीर सिंह को कॉफी विद करण में एक साथ स्पॉट किया गया था और दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं।
Alia Bhatt Twins – रणबीर और आलिया दो जुड़वा बच्चों के बनेगें मां बाप
यानी एक नहीं बल्कि दो नन्हे मेहमान रणबीर कपूर के घर आने वाले हैं. जी हां, सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो रही है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जुड़वा बच्चों के होने वाले हैं।
हालांकि इन खबरों की पुष्टि तभी होगी जब कपल खुद इस बारे में कोई अनाउंसमेंट करेगा। लेकिन रणवीर और आलिया के अनाउंसमेंट से पहले ही फैंस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।
Alia Bhatt Twins -ब्रह्मास्त्र को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ काम करते नजर आएंगे। यह दोनों की साथ में पहली फिल्म होगी।
इस जोड़ी को पर्दे पर साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म में रणबीर कपूर शिव और आलिया भट्ट ईशा की भूमिका में हैं।