दुनिया भर में कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे से बिटकॉइन सहित सभी प्रमुख क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में आज गिरावट आई है।
दुनिया की सबसे बड़ी, सबसे लोकप्रिय और सबसे पुरानी क्रिप्टो बिटकॉइन की कीमत 10 नवंबर को 69,000 डॉलर के पार पहुंच गई थी लेकिन अब यह 48,000 डॉलर से नीचे आ गई है। क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स के मुताबिक बिटकॉइन दोपहर बाद 1 बजे करीब 3.30 फीसदी गिरावट के साथ 47,955 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी।
दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी इथेरियम के भाव में भी करीब 4 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 4053.33 डॉलर पर ट्रेड कर रही थी। मजाक के तौर पर शुरू हुई मीम क्रिप्टोकरेंसी डॉगकॉइन की कीमत में 7.81 फीसदी की गिरावट आई है। यह 13 रुपये के आसपास ट्रेड कर रही है। सबसे ज्यादा 21.67 फीसदी गिरावट रेन में आई है। ऐलिस में 18 फीसदी और लूना में 17.56 फीसदी गिरावट आई। शीबा इनु में 8.30 फीसदी गिरावट आई है।