BMW i7 Luxury Electric : भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक कारें बहुत अच्छी बिकती हैं और भारतीय सेलिब्रिटीज को लग्जरी इलेक्ट्रिक (Luxury Electric) सेडान BMW i7 सबसे ज्यादा पसंद है। अजय देवगन, किम शर्मा, रेखा, जैकलीन फर्नांडीज और शेखर सुमन जैसे सितारों के पास यह इलेक्ट्रिक सेडान है,

BMW i7 Luxury Electric : जो अपने शानदार लुक और फीचर्स के साथ-साथ पावर और रेंज के लिए जानी जाती है। लग्जरी इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में BMW ने भारतीय बाजार में खास पहचान बनाई है और इसमें प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 का बड़ा योगदान है।
यह इलेक्ट्रिक सेडान आम लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज के बीच भी काफी लोकप्रिय है और यही कारण है कि BMW i7 को अजय देवगन, किम शर्मा, जैकलीन फर्नांडीज और शेखर सुमन जैसे फिल्मी सितारों की पसंदीदा कार माना जाता है।
आइए आज हम आपको BMW i7 के लुक्स और फीचर्स के साथ-साथ रेंज और पावर के बारे में सब कुछ बताएंगे। यह देखने में काफी शानदार लगती है और फ्रंट ग्रिल्स भी काफी आकर्षक हैं। इसमें 101.7 kWh लिथियम आयन बैटरी है।
BMW i7 Luxury Electric : डुअल मोटर सिस्टम से लैस इस इलेक्ट्रिक सेडान में ऑल व्हील ड्राइव परफॉर्मेंस है। BMW i7 की पावर की बात करें तो यह अधिकतम 544 एचपी की पावर और 745 न्यूटन मीटर का अधिकतम टॉर्क पैदा करता है। इस इलेक्ट्रिक सेडान की बैटरी रेंज 591 किमी से 625 किमी तक है।
इस इलेक्ट्रिक कार को आप महज 4.7 सेकेंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकते हैं। BMW i7 195 kW DC चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सबसे बढ़कर, इसमें पीछे के यात्रियों के लिए 31.3 इंच की 8K स्क्रीन, 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 14.9 इंच का कर्व्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम, कंपनी का आईड्राइव 8 ऑपरेटिंग सिस्टम और अन्य फीचर्स हैं।
BMW i7 Luxury Electric : अजय देवगन
अभिनेता, निर्माता और निर्देशक अजय देवगन भी इलेक्ट्रिक कारों (Electric car) के दीवाने हैं और उनके गैराज में BMW i7 है।
जैकलीन फर्नांडीज
जैकलीन फर्नांडीज के पास हम्मर और रेंज रोवर्स सहित कई इलेक्ट्रिक वाहन हैं, लेकिन उन्हें बीएमडब्ल्यू i7 पसंद है।
किम शर्मा
एक्ट्रेस किम शर्मा ने हाल ही में अपने लिए एक लग्जरी इलेक्ट्रिक सेडान BMW i7 खरीदी है।
BMW i7 Luxury Electric : रेखा
सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी इलेक्ट्रिक कारों की दीवानी हैं और उनके गैराज में BMW i7 है।
शेखर सुमन
छोटे पर्दे के सुपरस्टार माने जाने वाले अभिनेता, गायक, निर्माता और प्रस्तुतकर्ता शेखर सुमन ने भी अपने लिए BMW i7 खरीदी।