CM Bhagwant Mann wedding । पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक भगवंत मान अपनी दूसरी शादी चंडीगढ़ में डॉक्टर गुरप्रीत कौर से करेंगे। यह शादी समारोह मुख्यमंत्री भगवंत मान ( CM Bhagwant Mann wedding ) के आवास पर ही एक संक्षिप्त कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी मौजूद रहेंगे।
चंडीगढ़ में वह शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। दरअसल, मान ( CM Bhagwant Mann wedding ) की मां की लंबे समय से तमन्ना थी कि आप नेता दोबारा से अपना घर बसाएं। ऐसे में उनके लिए दूसरी पत्नी को मां और बहन ने ही चुना है। मान, डॉक्टर गुरप्रीत कौर के साथ सात फेरे लेंगे। बताया गया कि यह कार्यक्रम उनके घर पर बड़े सरल और सादगी भरे अंदाज में होगा, जिसमें सिर्फ परिवार वाले ही शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सीएम और आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल नव दंपति को आशीर्वाद देने समारोह में पहुंचेंगे।
मां की इच्छा थी कि फिर घर बस जाए
भगवंत मान ( CM Bhagwant Mann wedding ) की मां हरपाल की इच्छा थी कि बेटे का घर एक बार फिर बस जाए। CM भगवंत मान के लिए मां-बहन ने खुद डॉक्टर गुरप्रीत कौर को चुना है। डॉक्टर गुरप्रीत कौर भगवंत मान के परिवार के काफी करीबी है। भगवंत मान और डॉक्टर गुरप्रीत कौर भी एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। भगवंत मान की शादी की तैयारियों की जिम्मेदारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघव चड्ढा पर है। राघव चड्ढा इस शादी की पूरी तैयारी कर रहे हैं।
6 साल पहले हुआ था तलाक
भगवंत मान ( CM Bhagwant Mann wedding ) की पहली पत्नी इंद्रजीत कौर से उनका तलाक 6 साल पहले ही हो चुका है। इंद्रजीत कौर और बच्चे अमेरिका में रहते हैं। साल 2016 में दोनों के तलाक के बाद इंद्रजीत बच्चों के साथ अमेरिका चले गए। मार्च में विधानसभा चुनाव के बाद जब आम आदमी पार्टी की पंजाब में सरकार बनी थी तो भगवंत मान के दोनों बच्चे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए आए थे।

पहली पत्नी से हो चुका है तलाक, दो बच्चे भी हैं
पंजाब के 25वें सीएम ( CM Bhagwant Mann wedding ) की पहली पत्नी का नाम इंदरप्रीत कौर है। मान का पहली पत्नी से छह साल पहले डिवोर्स हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2015 में दोनों अलग हो गए थे। हालांकि, ऐसा क्यों हुआ था? यह साफ नहीं है। कौर इसके बाद भारत छोड़ कर चली गई थीं। वह अमेरिका में बच्चों के साथ रहती हैं। मान के पहली बीवी से दो बच्चे (बेटा दिलशान मान और बेटी सीरत कौर मान) भी हैं, जो कुछ वक्त पहले पिता के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने भारत आए थे। बताया जाता है कि दोनों फिलहाल पढ़ाई कर रहे हैं।
सीएम केरजीवाल करेंगे शादी समारोह में शिरकत
बताया जा रहा है कि सीएम ( CM Bhagwant Mann wedding ) की शादी का फंक्शन उनके घर ही होगा, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य ही शामिल होंगे. इस शादी समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दोनों के आशीर्वाद देने पहुंचेंगे.
