मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) का सतना जिले के रैगांव विधानसभा अंतर्गत दुर्गापुर में हितग्राही सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।
यहां शामिल होने वे जैसे ही हेलीकॉप्टर मैं सवार होकर जाने वाले थे तभी उनके हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके कारण उन्हें सड़क मार्ग से दुर्गापुर जाना पड़ा।
Read More : Nirbhaya को न्याय दिलाने वाली Lawyer Seema Samridhi की राजनीति में Entry
इसके पहले दोपहर पौने एक बजे खजुराहो से सीधे हेलीकॉप्टर द्वारा नागौद पहुंचे मुख्यमंत्री ने नागौद विधायक व खजुराहो के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह जूदेव के घर पहुंचकर नागेंद्र सिंह जूदेव के भाई कांति देव सिंह जूदेव के निधन पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वजनों से मुलाकात की।
Read More : Coal India कर्मचारियों को मिली दोहरी खुशी, Salary और DA वृद्धि…
इसके पश्चात वे नागौद के हेलीपैड से रैगांव विधानसभा क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के लिए उड़ान भरने वाले थे लेकिन हेलीपैड में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का हेलीकॉप्टर उड़ नहीं सका और उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई।
इसके बाद मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए उन्हें सड़क मार्ग से दुर्गापुर ले जाया गया है जहां वे हितग्राही सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे भाजपा के पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे और बूथ विस्तार कार्यक्रम सहित संगठन ऐप की समीक्षा करेंगे।
कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता पहले से कार्यक्रम स्थल पहुंच गए थे।