Chhath Puja – औरंगाबाद: बिहार के औरंगाबाद में घर में सिलेंडर फट गया. जानकारी के मुताबिक सिलेंडर फटने से 30 से ज्यादा लोग जल गए। साथ ही कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
नगर थाना क्षेत्र के शाहगंज क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 स्थित अनिल गोस्वामी के घर में शनिवार की सुबह परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में लगे थे। इसी दौरान घर के सिलिंडर में आग लग गई। जिससे गैस का रिसाव होने लगा और आग तेजी से फैल गई। जिसके बाद भगदड़ मच गई। कुछ लोगों ने आग बुझानी शुरू कर दी। लेकिन आग तेज हो गई।

स्थानीय लोगों ने थाना सिटी की पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया. लेकिन आग की लपटें धीरे-धीरे बढ़ती गईं और अचानक घर में विस्फोट हो गया। जिसमें 30 से ज्यादा लोग झुलस गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने इलाज किया।
Also Read – Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम
Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए
Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन
Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में
Important : अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
Chhath Puja के दौरान लगी भीषण आग, 30 से ज्यादा लोग जले, कई की हालत गंभीर