Mid Size SUV : पिछले कुछ समय से भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट सबसे ज्यादा मांग वाला वाहन रहा है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि सितंबर 2023 के दौरान देशभर में किस कंपनी (company) की कितनी मिड साइज एसयूवी बिकीं। इसके अलावा हम इस खबर में टॉप-5 एसयूवी के बारे में भी जानकारी दे रहे हैं।
Mid Size SUV : महिंद्रा स्कॉर्पियो
स्कॉर्पियो को महिंद्रा ने एक मध्यम आकार की एसयूवी के रूप में पेश किया है। इसे क्लासिक और एन वैरिएंट विकल्पों में पेश किया गया है। सितंबर 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल 11846 यूनिट्स की बिक्री हुई है। साल-दर-साल आधार पर इसकी बिक्री 24.22 फीसदी बढ़ी है।
Mid Size SUV : महिंद्रा xuv700
पिछले महीने दूसरी सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी (suv) महिंद्रा की XUV700 थी। सितंबर 2023 के दौरान इस एसयूवी की कुल बिक्री 8555 यूनिट थी। इसकी बिक्री में भी साल-दर-साल आधार पर 41 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Mid Size SUV : एमजी हैक्टर
हेक्टर को एमजी ने एक मिड साइज एसयूवी के तौर पर पेश किया है। पिछले महीने इस एसयूवी की कुल बिक्री 2653 यूनिट रही। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 26.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
Mid Size SUV : हुंडई अलकज़ार
Alcazar को एक मध्यम आकार की एसयूवी (suv) के रूप में प्रस्तुत किया गया है। पिछले महीने इस Hyundai SUV की कुल 1977 यूनिट्स बिकीं। साल-दर-साल आधार पर इस एसयूवी की बिक्री में 25 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है।
Mid Size SUV : टाटा हैरियर
टाटा ने हैरियर को एक मध्यम आकार की एसयूवी (suv) के रूप में पेश किया है। पिछले महीने इस एसयूवी की कुल बिक्री 926 यूनिट थी। साल-दर-साल आधार पर इसकी बिक्री में 69.6 फीसदी की गिरावट आई है।
