एमपी बोर्ड के छात्रों के लिए बड़ी खबर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के लिए 9वीं और 12वीं कक्षा के ब्लूप्रिंट जारी कर दिए गए हैं। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से ब्लूप्रिंट की जानकारी प्राप्त करें। साथ ही, छात्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी शंकाओं को दूर कर सकते हैं।
प्रकाशित नए ब्लूप्रिंट के अनुसार, प्रश्नावली बनाने के ब्लूप्रिंट में 40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40% पूरक प्रश्न और 20% विशेष विषय के प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 40% आसान प्रश्न, 45% सामान्य प्रश्न और कठिनाई स्तर के 15% कठिन प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
इतना ही नहीं कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए प्रश्न पत्र 75- 75 अंक के होंगे जबकि 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए प्रश्न प्रश्न के अंकों की संख्या 80 होगी। कक्षा 11वीं और 12वीं में विषय संकाय के आधार पर प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल कार्य के अनुसार अंकों की संख्या को परिवर्तित किया जा सकेगा।
इसके अलावा प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल की विषय वार परीक्षा को लेकर भी नोटिस जारी किया गया। 9वी और 12वीं के लिए पांच प्रेम आशिक परीक्षा 5 अंक अर्थ वार्षिक परीक्षा, 15 अंक प्रोजेक्ट के शामिल होंगे जिसके बाद प्रायोगिक परीक्षा कुल अंक 25 की होगी।
वही कक्षा ग्यारहवीं के लिए हिंदी अंग्रेजी मराठी संस्कृत उर्दू गणित लेखाशास्त्र व्यवसाय अध्ययन राजनीति शास्त्र भारतीय कला का इतिहास चित्रकला पेंटिंग वस्तु चित्र एवं आलेखन ड्राइंग एवं डिजाइनिंग सहित इतिहास के लिए सुझावात्मक परियोजना कार्य 20 अंक के निर्धारित किए गए हैं। छात्रों की सुविधा के लिए यहां लिंक उपलब्ध कराई जा रही है।
