भोपाल। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के एक्टिव होते ही शहर में अब सर्द हवाओं की गति बढ़ गई है और यहां सिरहन का अहसास होने लगा है। आसमान में बादल छंट गए हैं। साथ ही हवाओं का रुख उत्तरी बना हुआ है। इस वजह से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के आसार हैं।
आज सुबह हवा की गति 10 किमी प्रति घंटा होने के कारण सुबह से ही लोगों को तेज ठंड का अहसास हुआ। राजधानी का अधिकतम तापमान 26 डिग्रीसेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्रीसे. कम रहा। यह कल के अधिकतम तापमान (25.2 डिग्रीसे.) की तुलना में 0.3 डिग्रीसे. कम रहा। न्यूनतम तापमान 12 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया।
जो सामान्य से पांच डिग्रीसे. अधिक रहा। ग अगले 24 घंटों के बारे में मौसम विभाग का अनुमान है कि आसमान में बादल छाने के कारण धूप का असर कम होगा। सर्द हवाओं की गति भी तेज होने के कारण सिरहन का अहसास होने लगा है। तेज ठंड का यह दौर अगले तीन-चार दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में धीरे- धीरे और गिरावट होगी।