✍🏻SP Verma सिंगरौली
सिंगरौली अनारक्षित महापौर सीट पर आम आदमी पार्टी से पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष व सिंगरौली विधान सभा की चर्चित प्रत्याशी रानी अग्रवाल चुनाव लड़ सकती हैं। नाम लगभग फाइनल हो चुका है, घोषणा की औचारिकता कल 15 जून को पूरी कर दी जाएगी। इनसे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक, जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा अध्यक्ष , उपाध्यक्ष आदि छः लोगों की दावेदारी थी लेकिन सभी दावेदारों के ढुलमुल रवैए, अरुचि व अलोकप्रियता को देख पार्टी हाई कमान ने सभी दावेदारों को खारिज कर फाइनली रानी अग्रवाल को महापौर का चुनाव लड़वाने का निर्णय लिया है। श्रीमती अग्रवाल* के मैदान में आने से कयास लगाया जा रहा हैं कि महापौर का चुनावी जंग अब त्रिकोणीय हो सकता है।
गौरतलब हो कि AAP की प्रदेश उपाध्यक्ष रानी अग्रवाल के दोनों पैर के घुटने का ऑपरेशन होने की वजह से वह अस्वस्थ चल रही थी। चुनाव लडने का कोई इरादा नहीं था। श्रीमति अग्रवाल ने अपने स्वास्थ्य समस्या से पार्टी हाईकमान को अवगत भी करा दिया था। जिसके बाद आप पार्टी के जिलाध्यक्ष सहित संयोजक सदस्य अनिल द्विवेदी, बी के श्रीवास्तव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता वैश्य, उपाध्यक्ष सुमित्रा शाह व प्रकाश शाह ने अपनी अपनी दावेदारी का बायोडाटा पार्टी को दिया था इन दावेदारों में अनिल द्विवेदी को पत्नी शोक होने अपना नाम वापस ले लिया। सोशल मीडिया पर एक समय महापौरी लड़ने का प्रचार करवा रहे बी के श्रीवास्तव ने भी अपने पारिवारिक कारणों से नाम वापस ले लिया जबकि जिलाध्यक्ष के गरजबत्तू ढुलमुल व्यवहार व atitute ,महिला मोर्चा की अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अरुचि और अलोकप्रियता की वजह से पार्टी ने सभी दावेदारों के दावेदारी को सिरे से खारिज कर दिया। सिंगरौली महापौर सीट पर कांग्रेस से अरविंद सिंह चंदेल व भाजपा से चंद्रप्रताप विश्वकर्मा का अनुभवी नाम फाइनल होने पर आप पार्टी हाईकमान गहन विचार विमर्श के बाद चुनावी जंग को त्रिकोणीय बनाने रानी अग्रवाल को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है। कल 15 जून को आम आदमी पार्टी रानी अग्रवाल के नाम की घोषणा की औपचारिकता पूरी करेगी।