सिंगरौली प्रधानमंत्री आवास के नाम पर जमकर नगर निगम में कमीशन खोरी चल रही है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है,जहां बलियरी निवासी एक पीड़िता से विकास जायसवाल ने पीएम आवास दिलाने के नाम पर 2 लाख रुपए ऐंठ लिया है।
नगर निगम के अधिकारियों से फरियाद करते थक गई महिला पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत करते हुये न्याय की गुहार लगाई है। बलियरी निवासी मंजू देवी पति ताराचंद्र कादू ने पुलिस अधीक्षक को दिये शिकायती पत्र में कहा है कि किराए के मकान में जीवन यापन करती हूं। प्रधानमंत्री आवास के लिये नगर निगम में गई थी जहां विकास जायसवाल के द्वारा बोला गया कि 2 लाख 65 हजार रुपए जमा करना होगा। तब आवास मिलेगा।
तब पीड़िता ने 22 नवंबर 2021 को 2 लाख रुपए जमा कर दी और शेष राशि 65 हजार रुपए की और मांग विकास जायसवाल के द्वारा की गई और कहा गया कि अधिकारियों-कर्मचारियो को देना पड़ता है। तब महिला ने कहा कि जुगाड़ करके देते है। इसके बाद विकास जायसवाल के द्वारा कहा गया कि तीन-चार दिन बाद नगर निगम में आना और अपनी रसीद और आवास की चाभी प्राप्त कर लेना। तीन-चार दिन बीतने के बाद जब महिला नगर निगम गई तो विकास जायसवाल से मुलाकात नही हुई,फिर मोबाईल नम्बर पर फोन किया गया तो फोन ही रिसीव नही किया गया। अब तो महिला का 2 लाख रुपए खा गया और प्रधानमंत्री आवास भी नही मिला। अंतत: महिला परेशान हाल होकर पुलिस अधीक्षक के यहां शिकायत करते हुये पैसा दिलाने की मांग की है।
आखिर कौन है विकास :
बलियरी निवासी महिला के साथ जो पीएम आवास के नाम पर 2 लाख रुपए लिया गया है। वह व्यक्ति नगर निगम दफ्तर में ही पैसा लिया है। बताया जाता है कि जिस समय यह पैसा लिया है। उस समय पीएम आवास के अधिकारी के इर्द-गिर्द घूम रहा था। इस तरह का खेल नगर निगम सिंगरौली पीएम आवास के अधिकारी के इशारे पर चल रहा है। आखिर ऐसे बेलगाम अधिकारियों पर नरमी क्यों दिखाई जा रही है। यह समझ से परे लग रहा है।
पुलिस अधीक्षक, बीरेन्द्र सिंह (सिंगरौली) ने कहा ‘महिला की शिकायत आई है जांच कराई जायेगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी’।