सिंगरौली जिला वुशु एसोसिएशन की 4 खिलाड़ी रेनू सोनी, खुशबू साकेत, विशाखा सिंह,ज्योति कुशवाहा मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी भोपाल 30 वीं राष्ट्रीय सीनियर वुशु प्रतियोगिता में शिरकत कर जिला सहित प्रदेश का नाम रोशन कर रही है।
उपरोक्त प्रतियोगिता में पूरे देश भर से 1600 से ज्यादा खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं वहीं राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी इस प्रतियोगिता में शिरकत कर रहे हैं। उक्त प्रतियोगिता का मध्य प्रदेश को मेजबानी करने का ऐतिहासिक अवसर वुशु एसोसिएशन ऑफ़ मध्य प्रदेश अध्यक्ष एनके त्रिपाठी आईपीएस, सचिव व भारतीय कोच श्रीमती सारिका गुप्ता के अथक प्रयास से संभव हो पाया है।
जहां खुशबू साकेत, विशाखा सिंह,ज्योति कुशवाहा ताउलु इवेंट में अपना जौहर दिखा रही हैं,वही सांशू इवेंट में रेनू सोनी अपना जौहर दिखाएगी।