सिंगरौली न्यूज़ . सुबह बकरी को चरने के लिए छोड़ दिया। शाम को वापस घर नहीं लौटी तो बड़े भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दिया। घटना मोरवा थाना क्षेत्र के अजगुढ़ गांव का है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक मोरवा टीआइ मनीष त्रिपाठी ने बताया है कि जियालाल अगरिया पिता रामखेलावन अगरिया उम्र 30 वर्ष निवासी अजगुढ़ की छोटा भाई आरोपी बाबूलाल अगरिया उम्र 26 वर्ष ने लाठी-डंडा से सिर पर हमला कर हत्या कर दिया है।
शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया है कि जरा सी बात को लेकर दोनों सगे भाइयों में शुरू हुआ विवाद हत्या में तब्दील हो गया।
आरोपी ने बड़े भाई के सिर पर कई प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई