Palazzo Design : अपने लुक में जान डालने के लिए आपको अपने बॉडी टाइप के हिसाब से डिजाइन और फैब्रिक का चुनाव करना चाहिए। इसके लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स का खास ख्याल रखना चाहिए।
कुर्ती के लुक में जान डालने के लिए हम उसे अलग-अलग तरह से स्टाइल करते हैं। बदलते दौर में आज भी स्टाइलिश लुक देने के लिए कुर्तियों को कई तरह से स्टाइल किया जाता है। आमतौर पर कुर्ती को आकर्षक लुक देने के लिए जींस और पायजामा के साथ पहना जाता है।
Palazzo Design : लेयर डिज़ाइन पलाज़ो
लेयर्ड डिजाइन में आपको कई तरह के फैंसी प्लाजो डिजाइन मिल जाएंगे। अधिकतर यह 3 से 4 परतों में बनाई जाती है और इसे पेप्लम या शॉर्ट स्टाइल कुर्ती के साथ पहनना पसंद किया जाता है। इस तरह का डिज़ाइन आपके लुक को मॉडर्न बनाने के लिए बेस्ट है।
लेस डिज़ाइन पलाज़ो
अगर आप प्लेन प्लाजो को फैंसी लुक देना चाहती हैं तो इन लेस डिजाइन वाले प्लाजो को अपने वॉर्डरोब में शामिल कर सकती हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप बारीक डिजाइन वाली लेस चुन सकती हैं। साथ ही आपको चौड़ी पट्टियों में गोटे डिजाइन वाली लेस भी मिलेंगी। यह आपको बाजार में लगभग 30 से 50 रुपये प्रति मीटर के हिसाब से मिल जाएगा।
चिकनकारी डिजाइन पलाज़ो
चिकनकारी वर्क वाले प्लाजो को प्रिंटेड या प्लेन डिजाइन की कुर्तियों के साथ पहना जा सकता है। इसके लिए आपको मार्केट में रेडीमेड डिजाइन भी मिल जाएंगे। इसके अलावा आप चिकनकारी डिजाइन लेस वाले सिंपल या प्रिंटेड डिजाइन वाले प्लाजो भी ले सकती हैं।
Also Read – Singrauli – फिर हुआ बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट, लगभग 10 लोगों की दर्दनाक मौत
Also Read – KBC 14 Updates- 25 लाख के इस सवाल पर हारी डिप्टी कलेक्टर सम्पदा, क्या आप दे पाएंगे जवाब?
Important: अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
Important : हमारे Whatsapp Group से जुड़ने के लिए यहाँ Click here करें।