SINGRAULI – हेलमेट एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये गये अभियान के तहत एसपी बीरेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं एएसपी शिव कुमार वर्मा के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस द्वारा सतत् रूप से वाहन चेकिंग एवं जन जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 6 से 13 अक्टूबर तक सिंगरौली पुलिस ने हेलमेट अभियान के तहत 2270 चालान कर 569500 रूपये का संमन वसूल किया गया है।
SINGRAULI – आम जनता को हेलमेट पहनने के संबंध में प्रोत्साहित करने के लिए 13 अक्टूबर को राजमाता चून कुमारी स्टेडियम वैढऩ से कलेक्टर राजीव रंजन मीना एवं पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह की उपस्थिति में जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान बाजार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को हेलमेट पहनने के संबंध में समझाईस दी जाकर जागरूक किया गया।
SINGRAULI – अभियान के तहत आज 13 अक्टूबर को सिंगरौली पुलिस द्वारा जिला मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हेलमेट न पहनने वाले 379 दो पहिया चालकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई की गई। थाना वैढऩ द्वारा 55 वाहन चालकों के विरूद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 13750 रूपये समंन शुल्क वसूल किया गया।
SINGRAULI – जबकि थाना विन्ध्यनगर द्वारा 55 प्रकरणों में 13750 रू., थाना नवानगर द्वारा 30 प्रकरणों में 7750 रू., थाना मोरवा द्वारा 21 प्रकरणों में 5250 रू., थाना बरगवॉ द्वारा 23 प्रकरणों में 5750 रूपये, थाना माड़ा द्वारा 26 प्रकरणों में 6500 रूपये, थाना जियावन द्वारा 20 प्रकरणों में 5000 रू., थाना सरई द्वारा 17 प्रकरणों में 4750 रू., थाना लंघाडोल द्वारा 6 प्रकरणों में 1500 रू., थाना चितरंगी द्वारा 16 प्रकरणों में 4750 रू., थाना गढ़वा द्वारा 23 प्रकरणों में 5750 रूपये एवं थाना यातायात द्वारा 87 प्रकरणों में 21750 रूपये समन शुल्क वसूला गया।
![SINGRAULI - बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस हो सकते हैं निरस्त](https://singraulinews.in/wp-content/uploads/2022/10/0-300x163.jpg)
Also Read – Cement – मकान बनाने खुशखबरी, घट गए सरिया, सीमेंट सहित इन चीजों के दाम
Also Read – Maruti Alto फिर अपने नए अंदाज में,फीचर्स के साथ लुक भी है बहुत जबरदस्त,देखिए
Also Read – Taarak Mehta – नहीं रही दया बैन
Also Read – पांच साल में भी 63 करोड़ के निर्माण कार्य ठण्डे बस्ते में
Important : अपने आसपास की खबरों को तुरंत पढ़ने के लिए एवं ज्यादा अपडेट रहने के लिए आप यहाँ Click करके हमारे App को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं।
![SINGRAULI - बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस हो सकते हैं निरस्त](https://singraulinews.in/wp-content/uploads/2022/10/0-300x163.jpg)